STF ने नशे के कारोबार से जुड़े दंपति को किया गिरफ्तार

5 किलो ब्राउन शुगर और करीब 5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं

91

कोलकाताः राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चिंगड़ीहाटा के सुकांत नगर में छापेमारी की। इस दौरान 5 किलो ब्राउन शुगर और करीब 5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

ये रुपये एक फ्लैट से बरामद किए गए हैं। उस फ्लैट में मोमिन खान रहता है। वह पेशे से एक बिजनेसमैन है। आरोप है कि वह नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस काम में उसकी पत्नी भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि 15 घंटे से ज्यादा समय तक उस फ्लैट की तलाशी ली गयी थी। इस दौरान कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मोमिन खान और उसकी पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

गुप्तचरों ने सबसे पहले बुधवार को पार्क सर्कस इलाके के एक घर में छापेमारी की। वहीं, से उन्हें यह पता मिला। उसके बाद एसटीएफ के जासूस दो कारों में इस लॉट में आए। वे हर चीज पर गौर करते हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोमिन खान और उसके परिवार के सदस्य कई महीने पहले इस फ्लैट में आये थे। हालांकि वह व्यक्ति आस-पास के लोगों से ज्यादा बात नहीं करता था। कभी-कभी कई लोग बड़ी गाड़ी लेकर व्यापारी के घर आते थे।