झारखंड में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव

206

शिखा झा

रांची : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में रामनवमी के जुलूस के दौरान बवाल की सूचना है। पूर्वी सिंहभूम के पोटका में रामनवमी जुलूस में पत्थर फेंके गए। पथराव में मुखिया देवी कुमारी भूमिज को चोट आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच कथित तौर पर झड़प भी हुई। घटना के संबंध में शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि अखाड़ा कमेटियों और प्रशासन के बीच झंडा आगे बढ़ाने को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। विवाद के दौरान झंडा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे जुलूस में शामिल लोग भड़क गए। स्थानीय लोगों के दावे के अनुशार जब जुलूस थोड़ा आगे बढ़ा तो एक समुदाय विशेष के सदस्यों ने कथित तौर पर जुलूस पर छत से पत्थर फेंके। इस घटना में स्थानीय मुखिया देवी कुमारी भूमिज घायल हो गईं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

ये भी पढ़ें :  30 अप्रैल तक हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग बनकर हो जाएगी तैयार….