इन जिलों में 1 से 3 घंटे में तूफान, बारिश और वज्रपात की संभावना

70

रांची : झारखंड के कई जिलों के लिए तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले कुछ घंटें में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने के साथ आंधी चलने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्‍थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रांची, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

 

ये भी पढ़ें : राजधानी रांची के कोकर में 2 लोगों की मौत