सुनील शेट्टी ने रांची के युवा व्यवसायी को वियतनाम में किया सम्मानित

290

रांची : झारखंड के सफल युवा व्यवसायी अरुण कुमार सिन्हा को वियतनाम में इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से बॉलीबुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सम्मानित किया। वियतनाम में रेडियो ऑरेंज के तत्वावधान में 21 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा को सम्मानित किया गया।

रेडियो ऑरेंज की निदेशक इनु मजूमदार के नेतृत्व में वियतनाम में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बॉलीवुड के नामचीन अदाकार सुनील शेट्टी मौजूद थे। इस दौरान आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई।

इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से देशभर से कुल 30 सफल बिजनेसमैन को सम्मानित किया गया। इसमें झारखंड से कुल 9 लोगों को सम्मान मिला। अरुण कुमार सिन्हा राइडर सिक्योरिटी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और देशभर में इनका काम चलता है। यह जानकारी व्यवसायी अरुण कुमार सिन्हा ने दी।

 

ये भी पढ़ें : ऐसे पलायन रोकने की प्रयास में हैं मंत्री सत्यानंद भोक्ता…