Rhea Chakraborty के कमबैक पर भड़की सुशांत सिंह राजपूत की बहन

तीन साल बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक रियलिटी शो से कमबैक कर रही हैं

207

मुंबई। आज भी सुशांत सिंह राजपूत को लोग याद करते हैं। इतना समय गुजर गया पर सुशांत के फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं। ऐसे में जब-जब सुशांत का नाम सामने आता है जब-जब रिया चक्रवर्ती का नाम भी खुद ब खुद सामने आ जाता है। एक ओर सुशांत इस दुनिया को छोड़कर चले गए तो दूसरी ओर रिया का फिल्मी करियर डुबता नजर आ रहा था। ऐसे में अब तीन साल बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक रियलिटी शो से कमबैक कर रही हैं। रिया के इस शो का प्रोमो वीडियो सोमवार को लॉन्च किया गया।

यह भी पढ़े : Drug Smuggler Arrested : 30 ग्राम ब्राउन पाउडर समेत तस्कर को बीएसएफ के जवानों ने किया गिरफ्तार

वहीं रिया के इस शो के टीजर रिलीज के बाद पूरे बॉलीवुड में हड़कंप सा मच गया है दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह भड़क गई हैं और उन्होंने रिया पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि सुशांत सिह राजपूत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती भी आरोपी थी। एक्टर के परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि मौत के वक्त सुशांत रिया को डेट कर रहे थे।

वहीं चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में रिया एक दमदार लुक में दिख रही हैं। इस दौरान वे कैमरे के सामने कहती हुईं नजर आती हैं कि “आपको क्या लगा में वापस नहीं आऊंगी, डर जाउंगी… डरने की बारी किसी और की है। वहीं इस वीडियो के रिलीज के बाद सुशांत की बहन प्रियंका ने रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधते हुए हिंदी में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा है कि  “तुम क्यों डरोगे? तुम तो वेश्या थी, हो और रहेगी ! प्रश्न ये है कि तुम्हारे उपभोक्ता कौन हैं? कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे। मुंबई पुलिस से शुरू करके प्रवर्तन निदेशालय (ईडी),  सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मामले की जांच की थी। जिसका बाद रिया को NCB ने सितंबर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। मुंबई की भायखला जेल में एक महीना बिताने के बाद उन्हें अक्टूबर 2020 में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था। ऐसे में रिया का ये शो आने से पहले है धमाल मचाने लगा है।