निलंबित कांग्रेसियों ने फिर प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना

एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत प्रदेश अध्यक्ष नैतिकता के आधार पर एक पद छोड़े : अलोक दुबे

171

रांची :  प्रदेश कांग्रेस कमिटी एक ओर संगठन को धार देने के लिए जोर दे रही है. वहीं दूसरी ओर पार्टी से निष्कासित नेताओं के द्वारा हर दिन प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी पर गंभीर संगठन को कमज़ोर करने का आरोप लगा रहे है.बता दे की निष्काषित नेताओं के द्वारा अब बोर्ड निगम बटवारे पर सवाल उठाया गया है. निलंबित कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने कहा कि उदयपुर शिविर में कांग्रेस नेताओं ने एक पद एक नेता की बात उठायें थे. लेकिन झारखंड में इससे अलग संगठन चल रहा है. यहां प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर खुद कई पद पर बने हुए है. प्रदेश अध्यक्ष के साथ उन्हें राज्य में मंत्री पद कि सारी सुविधा मिला रही है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष नेता का पद छोड़ दिया था, वहीं झारखंड में रामेश्वर उरांव ने वित्त मंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था, उसी तरह राजेश ठाकुर को भी किसी एक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

 

ये भी पढ़ें : रांची महानगर कांग्रेस का जंबो जेट कमेटी की घोषणा

 

पार्टी पूरी तरह से खंडित हो गयी : अलोक दुबे

अलोक दुबे ने कहा कि शमशेर आलम अनुशासन समिति के सदस्य है जो खुद संगठन के खिलाफ आवाज़ उठाते रहते है. हमारी सुरक्षा हटा कर ठीक नहीं किया गया. हमारे घर पर कई बार हमले हुए अगर आगे कुछ होता है तो उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदार है. अलोक दुबे ने कहा कि आज पार्टी पूरी तरह से खंडित हो गयी है, पार्टी में अराजकता है, कार्यकर्ताओं को सरकार में होने का एहसास नहीं है.

 

अब बोर्ड निगम के बंटवारे की बारी है : लाल किशोर शाहदेव

कांग्रेस से निलंबित दूसरे नेता लाल किशोर शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विस्तार किया गया,20 सूत्री का गठन किया गया. लेकिन यह सभी चीज विवादों से होकर गुजरना पड़ा है. यह विवाद का कारण प्रदेश प्रभारी,अध्यक्ष और विधायकदल नेता है. कही ना कही इसमें नेताओ के द्वारा नीति नहीं बनाई गई है. यही कारण है कि राज्य में कांग्रेस हर दिन टूट रही है. अब बोर्ड निगम के बंटवारे की बारी है. इसमें भी कांग्रेस के लोगों में टूट दिखेगी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार जब बनी तो उस समय भी एक मापदंड ने तय किया था. उसमें बताया गया कि जो दो बार चुनाव जीत कर आये है उन्हें मंत्रि बनाया जाएगा. लेकिन इसमें भी इसे दरकिनार कर दिया गया. अब बोर्ड निगम में भी मापदंड को दरकिनार कर कुछ चहेते लोगों का चयन करने की तैयारी कर रही है. ऐसा लगता है प्रभारी और अध्यक्ष ने इसमें भी बंटवारा कर लिया है.

 

राज्य में  कमिटी को खत्म करने के लिए काम कर रहे है : राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता ने कहा कि राज्य में  कमिटी को खत्म करने के लिए काम कर रहे है. जिस तरह से संगठन में गुटबाजी चल रही है इससे संगठन को नुकसान हो रहा है. मौजूदा हालात में देखे तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने स्वार्थ के लिए काम कर है. जब हम लोगों ने सवाल उठाया तो हमें निष्काषित कर दिया गया. रामगढ चुनाव में हार के बाद शमशेर आलम ने भी प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल उठाया था.उ नपर कार्रवाई नहीं होती लेकिन जब हम कुछ बोलते है तो इससे साफ जाहिर होता है कि कमिटी कैसे काम कर रही है.