हिंदू समाज को एकजुट करने में लगे हैं स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

856

सूत्रकार, शिखा झा

रांची : पुरी के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रांची में मौजूद है। अनुयायियों जगतगुरु के दर्शन पाने के लिए रांची के तमाम लोग आतुर नजर आये है। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 19 मार्च तक रांची में रहेंगे। आपको बता दें की स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पूरे भारत वर्ष में घूम-घूमकर धर्मसभा के जरिये हिंदू समाज को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इस उद्देश्य से शंकराचार्य रांची पहुंचे है। उन्होंने जुलाई 2021 में कहा था कि साल 2025 तक भारत हिंदू राष्ट्र बन जायेगा। इसी को लेकर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती देशभर में धर्मसभा को संबोधित कर रहे है। वहीं सूत्रकार समाचार से बात करने के दौरान उन्होने कहा की कायस्थ जाति के लोग दूसरी जाति के मुकाबले ज्यादा बुद्धिमान होते है। उनमें किसी भी चीज पर विचार, ज्ञान और समझ काफी अधिक होते है। इसी के साथ उनसे जब पूछा गया की भारत में हिन्दु ही सबसे ज्यादा धर्म परिवर्तन क्यों कर रहे है। तो स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने इसका जवाब दिया,की जिस राज्य में हिन्दु सबसे ज्यादा धर्म परिवर्तन करते है, वहां गलती जनता की नहीं बल्कि वहां के मुख्यमंत्री की होती है। इसके साथ ही हिनदुत्व को लेकर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा की जिसकी उत्पत्ति का पता नहीं, उसका विनाश भी असंभव है।

 

हिंदू राष्ट्र पर बेबाकी से रखी अपनी बातें :

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती हिंदू राष्ट्र पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखते रहे है। इससे पहले भी शंकराचार्य ने कहा था कि यदि भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होता है तो विश्व के 15 देश एक साल के भीतर अपने को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देंगे। इन देशों का मानना है कि भारत की दिशाहीनता की वजह से उनके हाथ बंधे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि हमें दैवीय आभाष हो रहा है। देश को हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए। भारत को हिंदू राष्ट्र बनने पर स्वामी शंकराचार्य ने ये बात भी कही थी हिंदू राष्ट्र होने के बावजूद देश में सभी धर्मों के लोग उसी तरह रहेंगे, जैसे अभी रह रहे हैं। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद का कहना है कि हिंदू सिर्फ धर्म नहीं बल्कि जीवन शैली है, जो मानवता का पाठ पढ़ाती है। उन्होने देशवासियों से कहा की नकरात्मक विचारों को छोड़कर देश हित में काम करें। धर्म से नहीं बल्कि विचारों और स्वभाव से हिंदू हो जाएंगे और भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : निर्मोही बने निजी स्कूल,अभिभावकों की जेब कर रहे ढीली