हाथ में त्रिशूल और डमरू का टैटू, टुकड़ों में मिली हिंदू लड़की की लाश

99

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के भायंदर के पश्चिम के उत्तन इलाके में समुद्र तट पर एक ट्रैवल बैग में एक लड़की की सिर कटी लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि लड़की की शरीर के दो हिस्से किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे शव बरामद किया। लड़की के पैर बंधे थे और बैग में मेकअप किट और हाथ पर डमरू त्रिशूल और रक्षा सूत्र बांधी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, उत्तन में जिस 20 से 25 साल की युवती की बॉडी मिली है, उसके सिर को अलग किया गया था। साथ ही शरीर के भी दो हिस्से किये गये थे। युवती का पैर रस्सी से बंधा हुआ है। युवती के दाहिने हाथ पर ॐ लिखा है। त्रिशूल और डमरू का टैटू बना हुआ है। साथ ही लाल रंग का रक्षा भी दाहिने हाथ मे बांधा गया है और बाए हाथ में एक सफेद रंग का कड़ा है जिससे साफ पता चलता है की लड़की हिंदू है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने चॉकलेटी रंग का हाफ टी शर्ट पहना हुआ है जिस पर BE YOURSELF लिखा हुआ है। इसके अलावा लड़की ने हाफ पैंट पहना है। बताया जा रहा है कि लड़की की लाश सुबह 8 बजे के करीब मिली थी। इस मामले में उत्तन पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई है।