स्कूल के हॉस्टल में लगी भयानक आग, 20 बच्चों की जलकर मौत

143

गुयाना : साउथ अमेरिकी देश गुयाना से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां के एक स्कूल हॉस्टल में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद से कई बच्चे लापता हैं। वहीं घायलों की संख्या अभी नहीं बताई गई है। बता दें कि जिस स्कूल के हॉस्टल में आग लगी है वह गुयाना का महदिया शहर में है। हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं मृतकों की संख्या 20 बताई जा रही है। मृतकों में अधिकतर बच्चे हैं। ये सभी आग लगने के चलते हॉस्टल में फंस गए थे।

अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार आधी रात को अचानक हॉस्टल में आग लग गई। वहीं जिस वक्त आग लगी बच्चे सो रहे थे। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि मौसम के खराब होने के चलते आग को काबू करने में काफी मशक्त करनी पड़ी। घायल बच्चों को राजधानी जॉर्जटाउन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने भी घटना पर शोक जताया है। उन्होंने इसे बेहद दर्दनाक और भयानक हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि वे इस दर्द की कल्पना भी नहीं कर सकते। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार घायल हुए बच्चों को एयर एम्बुलेंस के जरिये जॉर्जटाउन ले जाने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पांच विमान भी घटनास्थल पहुंचे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार गुयाना के हॉस्टल के अंदर अब भी छात्र फंसे हुए हैं जिनकी चीखें अभी भी सुनाई दे रही हैं।