रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले TET पास शिक्षक

106

रांची: झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति के बैनर तले मंगलवार यानी की आज 26 दिसंबर को रांची में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव के लिए निकल गए है। इसमें हजारीबाग जिले से लगभग 1000 टेट पास सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) शामिल हुए। यह बातें टेट पास सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव संजय मेहता ने सोमवार को ही कहीं। श्री मेहता ने हजारीबाग जिले के तमाम सहायक अध्यापकों से अपील किया था की 26 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में रांची चलें और सभी लोग रांची के मोरहाबादी मैदान में जमा होकर एक साथ रैली के शक्ल में मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए चलेंगे। वही आपको बता दे कि सभी के हाथ में तिरंगा झंडा, बैनर, तख्ती है।

ये भी पढ़ें : 2 जनवरी तक छाए रहेंगे आसमान में बादल