फायरिंग मामले के आरोपितों ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल

126

रांची : रांची के हरमू रोड के किशोरगंज चौक के पास फायरिंग मामले के सभी आरोपितों ने प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के के मिश्र की अदालत में शनिवार को सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों आरोपितों में विकास कुमार उर्फ बोथा, विक्की जायसवाल, अरविंद कुमार जायसवाल उर्फ विक्की, आयुष भूमिहार, रितिक कुमार उर्फ अक्की और मंटू उर्फ सन्नी मेहता शामिल हैं। अदालत ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें : डोरंडा के नए थाना प्रभारी ने पदभार संभाला

उल्लेखनीय है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास बीते 24 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे यह घटना हुई थी। अपराधियों ने मेला घूम कर आ रहे दिनेश सिंह को गोली मार दी थी। दिनेश सिंह के पेट में गोली लगी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये थे। घटना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की छापेमारी से परेशान होकर घटना में शामिल सभी आरोपितों ने सरेंडर कर दिया।