केंद्रीय सरना समिति ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की और उन्हें बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

86

रांची : केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उन्हें सरना अंगवस्त्र व बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वही केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष  बबलू मुंडा ने कहा कि भाजपा के द्वारा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति समाज से अध्यक्ष बनाने से पूरे आदिवासी समाज में खुशी का लहर है। आदिवासियों को पूरा विश्वास है कि अब आदिवासियों का धर्म संस्कृति रीति रिवाज वा परंपरा की रक्षा एवं आदिवासियों का चौमुखी विकास होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य पहान जगलाल पहान, संरक्षक सुनील टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, सचिव अमर मुंडा, उपाध्यक्ष किरण तिर्की, कोषाध्यक्ष जगरनाथ तिर्की, सुरज टोप्पो, बलकू उरांव आदि उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें : चाईबासा : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल पर ACB का छापा