मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई

84

रांची :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण को राज्य की जनता की ओर से अनेक-अनेक बधाई और जोहार। झारखंड की भूमि पर स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे झारखंड के 11वें राज्यपाल होंगे। वे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस का स्थान लेंगे। बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।