राज्यपाल ने 27 फरवरी से बजट सत्र आहूत करने की दी मंजूरी

75

रांची : राज्यपाल डॉ रमेश बैस ने 27 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत करने की अनुमति दे दी है। विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी को 11:00 बजे सुबह से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा इसके बाद शोक प्रस्ताव इत्यादि होगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय समन्वय संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023 24 का बजट 3 मार्च को झारखंड विधानसभा में पेश होगा। बजट सत्र के कार्यक्रमों की मंजूरी 9 फरवरी को झारखंड कैबिनेट की बैठक में ली जाएगी। इधर विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए सभी विभागों में तैयारी भी तेज हो गई है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में वित्तीय वर्ष 2022- 23 के बजट खर्च की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के बजट प्रारूप पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।