शादी से पहले ही छत से गिरा दूल्हा, दुल्हन ने हॉस्पिटल में रचाई शादी

10 मार्च को उनका तिलक लगने वाला था। 9 मार्च को वह अचानक छत से कपड़ा उठाते समय गिर गया। पूरे शरीर में कई गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

608

Ranchi : इन दिनों हर कोई शादी की फिल्म की तर्ज पर घटी एक घटना के बारे में बात कर रहा है। इस दर्दनाक घटना के सुखद अंत को देखकर लोगों की आंखों में पानी आ गया।दरअसल, सदर प्रखंड का महेशलुंडी गांव जहां घटना हुई है अभिषेक कुमार शाह उर्फ ​​अमित की शादी की तारीख 15 मार्च तय की गई थी।

 

यह भी पढ़ें : कोर्ट ने मिनी गन फैक्ट्री संचालन मामले में पाए गए दोषियों को सजा सुनाई

 

शादी से पहले ही दूल्हा छत से गिर गया :

10 मार्च को वे अपना तिलक ग्रहण करने वाले थे।9 मार्च को छत पर कपड़ा उठाते समय वह अचानक से अपनी छत से गिर पड़ा। उनके पूरे शरीर पर, कई गंभीर घाव थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। अगले दिन किसी तरह उनका तिलक किया गया। इस दौरान बातचीत के कई विषय सामने आए।इधर होने वाली दुल्हन भी बुरी तरह परेशान हो गई। लोगों ने शादी को टाल देने या फिर नहीं करने की बात की तो लड़की उनपर ही गुस्सा हो गई। उसने कहा कि अमित को उसने अपना जीवनसाथी मान लिया है। अब लोगों को तारीख पता चलना बाकी है। लड़की की बात सुनकर सब हैरान हो गए और फिर वर-वधू पक्ष ने हर हालत में शादी करवाने की ठान ली।इधर अमित का इलाज रांची में चल रहा था। शरीर में कुछ ऑपरेशन भी किए गए। हालांकि वर-वधू के प्रेम को देखकर भगवान भी पिघले और ठीक शादी के एक दिन पहले उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तय समय पर यान 15 मार्च को पपरवाटांड़ के शिव मंदिर में दोनों हमेशा के लिए विवाह के बंधन में बंध गए।