जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत

123

बिहार : मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत आचनक बिगड़ गई है। अंनत सिंह बेऊर जेल में बंद थे, वहीं बेऊर जेल में आचनक उनकी तबीयत खराब हो गई।वहीं बेऊर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने आईजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में अनंत सिंह का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत जेल में खराब हो गई जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनंत सिंह को किडनी से संबंधित समस्या आई है डॉक्टर ने उनकी जांच की है और उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जेल में अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां आने के बाद डॉक्टरों ने जांच किया तो पेट को किडनी संबंधित बीमारी पाई गई इसके बाद उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्कूल रिकॉर्ड डॉक्टर ने कहा कि तीन दिन पहले विधायक अनंत सिंह की तबीयत खराब हो रही थी उसके बाद अब उन्हें अस्पताल लाया गया है। उधर डॉक्टर ने अनंत सिंह के शहर से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इनका क्रियेटिनिन लेवल भी बढ़ गया है दवा आदि से इलाज चल रहा है हालांकि डॉक्टर कहना है तीन दिन के अंदर उनके इलाज में काफी सुधार आया है फिलहाल वह आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड के डीलक्स रूम नंबर 51 में भर्ती है।

ये भी पढ़ें : बिहार से रांची में ब्राउन शुगर लाकर बेचने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

बता दें कि, पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब इंडिया के साथ है हाल ही में हुआ बिहार में हुई सियासी उलट फिर में राजद का दामन छोड़कर एनडीए के साथ आ गई थी। उन्होंने मुंगेर लोकसभा सीट से इस बार एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह को अपना समर्थन भी दिया है। नीलम देवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ललन सिंह के नामांकन में लोगों को आमंत्रित करते हुए तस्वीर जारी की हैं।जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में यह ललन सिंह के विरोध में चुनाव मैदान में थी हालांकि यह चुनाव हार गई थी उसके बाद मोकामा उपचुनाव में यह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार मोकामा में चुनाव लड़ रही भाजपा कैंडिडेट को हराया। अनंत सिंह घर में एके 47 रखने समेत कई आपराधिक मामलों में अभियुक्त हैं और फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं। इससे पहले अनंत सिह आऱजेडी से मोकामा के विधायक थे। उपचुनाव में इसी वजह से राजद ने उनकी पत्नी नीलम देवी को मोकामा सीट पर उतारा था जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी।