कांके में शून्य पहुंचा न्यूनतम तापमान, जमने लगी बर्फ की चादर

92

रांची:  राजधानी रांची स्थित कांके का न्यूनतम तापमान सोमवार की सुबह जीरो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यहां साल का अब तक सबसे ठंड दिन रहा।

जीरो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान होने के कारण कांके क्षेत्र में कई जगहों पर बर्फ की चादर देखने को मिली। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

रविवार को जहां अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था वहीं सोमवार को 17.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं रांची का न्यूनतम तापमान सोमवार की रात को 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, चाईंबासा न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस।

देवघर न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में ओर भी गिरावट आयेगी। 15 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। इसके बाद ही राज्यवासियों को ठण्ड से राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राजधानी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।