मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

58

देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाले 21 वर्षिय छात्र को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को टेक्नोलॉजी का मास्टर मानता था। आरोपी फर्जी नाम बताकर पुलिस को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा थी। खास बात यह है कि आरोपी युवक पुलिसकर्मी का बेटा है।

पुलिस ने आरोपी को गुजरात के कलोल से गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन को मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने अंजाम दिया था। गुजरात के गांधीनगर के कल्लोल से राजवीर खांट नामक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया। उसका असली नाम राजवीर कांत बताया गया है। आरोपी के पिता कलोल पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल हैं। उसने यह धमकी भरा मेल शादाब खान के नाम से shadabchan@mailfence.com ईमेल एड्रेस से भेजा था और फिरौती की मांग की थी।

 अब सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि आखिर इस युवक ने ऐसा क्यों किया? पुलिस इंवेस्टीगेशन से जो बात सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली है। दोस्तों के बीच अपनी धाक जमाने के लिए उसने ऐसा किया है। वो खुद को टेक्नोलॉजी का उस्ताद मानता है। उसने पुलिस से बचने की बहुत कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका।

तीन बार किए ई-मेल

आरोपी ने 27 अक्टूबर को पहला ई-मेल भेजकर 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। 28 अक्टूबर को 200 करोड़ रुपये की मांग की गई। तीसरा मेल 30 अक्टूबर को आया । सीधे तौर पर 400 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस की जांच के बाद उसका संबंध बेल्जियम देश से सामने आ रहा है। आरोपी ई-मेल भेजने के लिए वीपीएन मास्किंग का यूज कर रहा था। इस ई-मेल में उन्होंने पुलिस को ही परेशानी में डाल दिया था।

डार्क वेब की तकनीक में महारत हासिल

राजवीर कांत कंप्यूटर साइंस का फाइनल ईयर का छात्र है। उसने डार्क वेब की तकनीक में महारत हासिल की है। कांत ने एक मेलफेस अकाउंट का इस्तेमाल किया। फिलहाल देश में इसके केवल 500 यूजर्स हैं। उनमें से केवल 150 ही इस पर एक्टिव हैं। सर्च इंजन इसे इंडेक्स नहीं कर सकते। डार्क वेब को बहुत ही खतरनाक माना जाता है. बड़े-बड़े साइबर क्राइम इसी तरीके से किये जाते हैं। पुलिस ने इन सभी की सर्फिंग एक्टिविटी को ट्रैक किया।

एक गलती से खुली गई पोल

कांत लगातार अपना आईपी एड्रेस बदल रहा था। जब आईपी एड्रेस एक देश से दूसरे देश में बदलता रहता है, ऐसे में किसी को भी पता लगाना मुश्किल हो जाता है लेकिन पुलिस की नजर साइबर दुनिया पर थी। उसने गलती की और पकड़ा गया। आईपी ​​एड्रेस बदलते समय उसने अपने आईपी एड्रेस की जानकारी दी और दूसरे ही पल इसका पता लगा लिया गया। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।