राष्ट्रपति ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दी

114

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भाई-बहन के बीच स्नेह और विश्वास के प्रतीक त्योहार भाई-दूज पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीटर पर लिखा, भाई-बहन के बीच स्नेह और विश्वास के प्रतीक, भाई-दूज पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आइए इस पावन अवसर पर, सभी महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के संकल्प को और मजबूत करें। मेरी कामना है कि यह त्योहार परस्पर भाईचारे की भावना को बढ़ाए।

इसे भी पढ़ेः अमित शाह ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी