आकाश खा गया या पाताल निगल गया, इन लड़की/महिलाओं को…?

कहां गायब हो गईं 13 लाख से अधिक लड़कियां/महिलाएं?

213

ब्यूरो रांची : देश की तमाम राजनीतिक पार्टियां आधी आबादी की बात जरूर करती है। लेकिन उसे जमीन पर उतारने में कतराने आने लगती है। पूरे भारतवर्ष राज्यों में चाहे किसी दल का शासन हो महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार और घरेलू हिंसा जारी है। इसमें मणिपुर ने तो हद ही कर दी, तमाम राजनीतिक दल 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए कहते हैं। लेकिन करते कुछ नहीं हैं। बल्की यूं कहें तो राजनीतिक दल की महिलाएं भी महिलाओं की रक्षा सुरक्षा की बात नहीं करती। हाल की बात करें तो देश से लगभग सवा तेरह लाख लडकियां और महिलाएं गायब हो गई हैं। लेकिन किसी राजनीतिक दल के नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। सभी लोग अपना दामन साफ और दूसरे का गंदा दिखाने में व्यस्त जो हैं। जी हां, 2019 से 2021 के बीच में देश की 13 लाख से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं गायब हो गई है और यह चौका देने वाला दावा किया है यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने, राज्यसभा में यानी कि 2019 से लेकर 2021 के बीच में इंडिया की 13 Lakh, 13 Thousand,से भी ज्यादा फीमेल्स मिसिंग हो गई है गायब हो गई है सरकारी डेटा है। NCRB यानी कि नेशनल क्राईम रिकॉर्ड्स ब्यूरो ने यह नंबर दिया है साथ ही आप यह भी जान लीजिए कि सबसे ज्यादा लड़कियां गायब हुई है मध्य प्रदेश से पिछले 2 साल में 2 लाख लड़कियां यहां से गायब हुई है। उसके बाद नंबर आता है वेस्ट बंगाल का फिर है महाराष्ट्र फिर उड़ीसा और पांचवें नंबर पर है दिल्ली। बहुत ही शॉकिंग नंबर है ये देश की यह तेरा लाख से ज्यादा लड़कियां महिलाएं कहां गायब हो गई किसी को नहीं मालूम है। इसके बाद सरकार के लिए बहुत जरूरी हो जाता है कि वह वूमेन सेफ्टी और सिक्योरिटी को बहुत सीरियसली ले, बहरहाल देश की महिलाओं को एक वैसे पैगम्बर की तलाश है जो उन्हे सुरक्षा और रक्षा दे सके। अब देखना है की महिलाओं की यह इक्षा पूरी होती है या अधूरी रहती है।

 

ये भी पढ़ें : अंततः गिरफ्तार हुऐ Four Twenty करने वाले विष्णु अग्रवाल