राज्य सरकार ने तीन विधेयक वापस लिया

66

रांची : शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच राज्य सरकार ने तीन विधेयक वापस लिया। जिसमें 9 सितंबर 2021 को सभा द्वारा पारित झारखंड वित्त विधेयक 2021, 24 मार्च 2022 को सभा द्वारा पारित झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2022 और 3 अगस्त 2022 को सभा द्वारा पारित झारखंड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान विधेयक 2022 शामिल है। गौरतलब है कि इन विधेयकों को कतिपय त्रुटियों के कारण राज्यपाल ने वापस कर दिया था।