वीर बजरंगबली की प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह आरम्भ

216

रांची : आज दिनांक 24/05 /2023 बुधवार को श्री श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर प्रांगण शिवपुरी हिनू में तीन दिवसीय वीर बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम आज सुबह कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गई। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने तपोवन मंदिर से जल भरकर कलश लेकर शिवपुरी मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकालते हुए बैंड बाजे के साथ शिव मंदिर तक आए। माताओं एवम बहनों की उमंग एवम उत्सव कलश यात्रा को और मनमोहक बना रहा था। मंदिर की सजावट,बजरंग बली की जयघोष एवम श्रद्धालुओं की जोश सनातन के प्रति लोगों की आस्था को प्रदर्शित कर रहा था। इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्री विपिन कुमार जी मुख्य यजमान के रूप में शोभा यात्रा के साथ थे। जबकि देश के जाने माने हनुमान भक्त श्री श्री नीम करोली बाबा जी के हाथों मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगी। कल से अष्ट्याम भी प्रारंभ होगा।इस कलश यात्रा में भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार सिंह गुड्डू , आलोक रंजन श्रीवास्तव अरविंद उपाध्याय, उमेश प्रताप सिंह,दीपक उपाध्याय, कुलजीत सिंह डिब्बी सरदार ,विनोद प्रधान, पंडित जग बंधोपाध्याय,हेमा देवी, चंदा सिंह ,अर्चना सिंह,नेहा सिंह,राखी सिंह ,कुंदन सिंह, सिद्धार्थ, युवराज,आशुतोष कुमार सिंह ,आदित्य उपाध्याय,अनीश आनंद सहित हजारों लोग शामिल हुए।

 

ये भी पढ़ें :  नये संसद भवन में रखा जायेगा विश्व के सबसे लंबे शासनकाल का सेंगोल