मेरी हत्या करने की कोशिश की गयी हैः निशीथ

101

कूचबिहार : केंद्रीय गृह-राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद दूसरे दिन कहा कि उनकी हत्या करने की साजिश की गयी थी।

इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला। कूचबिहार में आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में निशीथ ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है, इसलिए ऐसा लगता है कि उन्हें मारने की साजिश रची गई थी।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखकर ही स्थिति समझी जा सकती है। रात में भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव आज

उन्होंने बंगाल पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कि प्रशासन की भूमिका अत्यंत निंदनीय है। राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। दूसरी ओर, हमले के खिलाफ में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में थानों के सामने प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के 50-60 लोगों ने मिलकर यह काम किया था। काला झंडा दिखाने में मुझे कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने सड़क जाम कर इस कार्य में उनका सहयोग किया है।

गृह-मंत्रालय के मंत्री पर हमले का मतलब सरकारी दफ्तर पर हमला है। यह स्थिति इसलिए शुरू हुई क्योंकि सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि मेरे घर को चारों ओर से घेरे।

उदयन गुहा कहते हैं कि काला झंडा दिखाओ। गुहा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया था।  मेरी कार पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई।

राज्य कौन चला रहा है? पीसी (बुआ) या कोई और। पुलिस बीजेपी को घर में नजरबंद रखने की कोशिश कर रही है। तृणमूल हर जगह हार रही है। तृणमूल को पार्टी नेताओं पर भरोसा नहीं है। हर जगह फेल हो रही है। पुलिस ने चुनिंदा भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों की घेराबंदी की है।