कुछ घंटों में रांची और दुमका समेत इन जिलों में वज्रपात की आशंका

52

रांची : झारखंड के कई जिलों के लिए तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले 2 से 3 घंटों में इन जिलों के कई इलाकों में वज्रपात होने के साथ आंधी चलने की आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है। मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्‍थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। अलर्ट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें। मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव गुमला, दुमका, खूंटी, रांची, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में जल्द ही नये पुलिस लाइन का होगा उद्घाटन