हादसे में पुलिस जवान सहित तीन की गयी जान 

79

पलामू  :  पलामू गढ़वा के सीमावर्ती के अलावा एक अन्य जगह पर बस- पिकअप और बस बाइक में टक्कर हो गई दोनों हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिकअप का चालक और खलासी, जबकि बाइक सवार झारखंड पुलिस का जवान शामिल है।

बस पिकअप में टक्कर की घटना के बाद कुछ घंटे तक डालटनगंज-गढ़वा मुख्य मार्ग जाम भी रहा। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ दूसरी घटना में बाइक सवार पुलिस जवान अपने घर पर छुट्टी बिताकर ड्यूटी जा रहा था।

पहली घटना पलामू गढ़वा के सीमावर्ती चैनपुर थाना क्षेत्र के भीखही मोड़ पर हुई। यहां बस और पिकअप में भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में पिकअप का चालक शाहिद खान और खलासी चिंटू खान की मोत हो गई।

दोनों गढ़वा के रहने वाले थे। ड्राइवर की मौत मौके पर हुई, जबकि खलासी को गढ़वा सदर अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

सड़क जाम के कारण करीब तीन किलो मीटर दूर तक वाहन फंसे रहे।
बताया जाता है कि गढ़वा की ओर से पिकअप वैन डालटनगंज की ओर जा रहा था, जबकि यात्री बस डालटनगंज से गढ़वा की ओर जा रही थी।

इसी क्रम में भीखही मोड़ के पास दोनों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर जोरदार रहने के कारण पिकअप के चालक का शव गाड़ी में ही फसा रहा गया।  कड़ी मशक्कत के बाद उसे पिकअप से बाहर निकाला गया।

झारखंड पुलिस में कार्यरत जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान की पहचाने अशोक राम के रूप में हुई है। अशोक की शनिवार की सुबह गढ़वा जिले के मझिआंव थाना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अशोक राम पलामू जिले के उंटारी रोड के रहने वाले थे।

अशोक राम छुट्टी में अपने घर आए हुए थे और छुट्टी के बाद शनिवार को डयूटी जाने के लिए निकले थे। इसी क्रम में गढ़वा के मझिआंव में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

मृतक जवान के शव का गढ़वा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता डाॅ ईश्वर सागर चन्द्रवंशी और मुन्ना चन्द्रवंशी सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

 

यह भी पढ़ें – भारत का इतिहास गौरवशाली एवं समृद्ध रहा है : डॉ राकेश