खुद को बताया डिप्टी कलेक्टर, नोकझोंक के बाद पुलिसकर्मी को मारी गोली

राज को इलाके में कई बार नीली बत्ती वाली कार के साथ देखा गया था

76

सिलीगुड़ीः सिलीगुड़ी में खुद को डिप्टी कलेक्टर बताकर एक पुलिसकर्मी को गोली मारने की घटना घटी है। जमीन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रहे पुलिसकर्मी रवींद्रनाथ सरकार को गोली मार दी गई। राज पांडेय नाम के बदमाश ने एक के बाद एक दो फायर किये।

उसके द्वारा चलाई गई पहली गोली में पुलिस कर्मी घायल हो गया। फिर दूसरी गोली प्रधाननगर थाने के आईसी अनिवार्ण रॉय को लगने वाली थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

सोमवार को पुलिस भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने सिलीगुड़ी गई थी। उस वक्त राज पांडेय नाम के शख्स ने अपना परिचय बिहार के डिप्टी कलेक्टर रूप में दिया। उसके बाद यह घटना घटी।

पुलिस के अनुसार उसने अपनी कार भी पुलिस को नीली बत्ती वाली दिखाई थी। राज को इलाके में कई बार नीली बत्ती वाली कार के साथ देखा गया था। उन पर गंभीर आरोप भी लगे हैं।

फिर कल जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो उसने उसे रोक लिया गया। आरोपियों ने लगातार दो फायर किए। फायरिंग में पुलिसकर्मी रवींद्रनाथ सरकार घायल हो गए।

इसे भी पढ़ेंः Shraddha Murder Case: ‘श्रद्धा हत्याकांड की SIT करेगी जांच’

एक और गोली आईसी अनिवार्ण रॉय पर चलाई गई, लेकिन जब आईसी ने उस पर पलटकर फायर किया, तो गोली आरोपी के पैर में लग गई। फिलहाल दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उसके पास एक बन्दूक थी। व्यक्ति ने अपना परिचय बिहार सरकार के अधिकारी के रूप में दिया था। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वह सिलीगुड़ी के एक सब-इंस्पेक्टर और एक सहायक सब-इंस्पेक्टर से परिचित था।

प्रधाननगर थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसके दागापुर स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। आरोप है कि फ्लैट की तलाशी के दौरान आरोपी ने अपनी 9 एमएम पिस्टल से आईसी को गोली मारने की कोशिश की।