कल छात्र संगठन के द्वारा किया जा सकता मुख्यमंत्री आवास घेराव

100

रांची : कल यानी 17.04.2023 राजधानी रांची में, मुख्यमंत्री का आवास छात्र संगठन, अभ्यर्थियों द्वारा घेराव किया जा सकता है। इसके बारे में, डीसी और एसएसपी ने एक संयुक्त कमान जारी की और उचित सुरक्षा व्यवस्था की। मजिस्ट्रे व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा, सदर एसडीओ को निर्देश दिया गया है,मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय के 200 मीटर की परिधि में वह किसी भी रूप से रैली, प्रदर्शन, घेराबंदी, जुलूस आदि को न कर पाए। इसके आलोक में सदर एसडीओ ने 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 17.04.2023 के प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें : अतीक की हत्या के बाद अलर्ट मोड में गृह मंत्रालय, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बनेगा एसओपी