गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की जलकर मौत  

इस हृदयविदारक घटना से गांव में कोहराम मच गया है।

385

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना इलाके के देवकली गांव में शनिवार की देर रात पति-पत्नी और दो बच्चों की जलने से मौत हो गई है। वहीं इस पूरी घटना पर गांव के लोग पारिवारिक कलह की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: आईईडी बम बलास्ट के दो आरोपी  गिरफ्तार, भेजा जेल, तार बरामद

इस हृदयविदारक घटना से गांव में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई ।

बता दें कि गांव के 42 वर्षीय इंद्र बहादुर मौर्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गांव के लोगों का कहना है कि उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को सुबह उसके घर से धुआं निकल रहा था।

आसपास के लोगों ने गेट तोड़कर देखा तो इंद्र बहादुर, उसकी पत्नी सुशीला देवी(38), पुत्री चांदनी(10) और पुत्र आर्यन (8 )का जला हुआ शव एक ही बेड पर पड़ा था।

महिला के शरीर पर कई जगह कटने का निशान भी मौजूद हैं। मौके पर देखने से लग रहा है कि आग लगने के पूर्व संघर्ष भी हुआ है। कमरे से मिट्टी के तेल की बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई । वहीं घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है।