Trailer ने बैलों की झुंड को रौंदा, 7 मवेशी की मौत, कई घायल

114

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बहरागोड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां NH 49 झारखंड – ओडिशा सीमा, जामसोला के पुल पर शनिवार की सुबह अनियंत्रित टेलर ने तस्करी के लिए ले जा रहे बैलों के झुंड को रौंद दिया। जिससे 7 बैलों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सात बैल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए पास के पशु चिकित्सालय ले जाया गया है। वही घटना के बाद मवेशी तस्कर मौके से भाग निकले। सूत्रों के मुताबिक घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पशु तस्कर बैलों को चोरी-छिपे जामशोला बॉर्डर पार कराकर बंगाल ले जा रहे थे। इसी क्रम में जामशोला पुल पर यह हादसा हुआ है। इधर घटना के बाद ग्रामीणों NH 49 जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग से होकर पशु तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। जानकारी अनुसार बता दे कि आए दिन पशु तस्कर उक्त मार्ग से मवेशियों को लेकर झारखंड होते हुए बंगाल की ओर ले जाते हैं।

 

ये भी पढ़ें:  मोरहाबादी मैदान में जुटे TET पारा शिक्षक