झारखंड में जिला जज रैंक के 12 न्यायिक पदाधिकारियों के तबादले

86

रांची : झारखंड में मंगलवार को जिला जज रैंक के 12 न्यायिक पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। साथ ही 28 जूनियर डिवीजन के न्यायिक पदाधिकारियों को सीनियर डिवीजन रैंक में प्रमोशन दिया गया है। इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है। ट्रांसफर-पोस्टिंग की नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सभी को अविलंब नये पदस्थापन वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

इनके हुए तबादले :

-नमिता चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर।

-श्वेता ढींगरा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, डाल्टनगंज।

-पारस कुमार सिन्हा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, धनबाद।

-कुमार साकेत, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, धनबाद।

-शिवनाथ त्रिपाठी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गढ़वा।

-भूपेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गुमला।

-आयशा खान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, डाल्टनगंज।

-नीती कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, राजमहल (साहेबगंज)।

-प्राची मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, खूंटी।

-पवन कुमार, अपर न्यायिक आयुक्त, रांची।

-राजेश कुमार बग्गा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गिरिडीह।

-नरंजन सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सिमडेगा।

 

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा