राजभवन के समक्ष आदिवासियों का धरना प्रदर्शन

सरना धर्म कोड कि मांग को लेकर कोलकता में जनसभा 30 जून को

208

रांची : आदिवासी सेंगल अभियान ने आगामी 30 जून को कोलकाता में विश्व सरना धर्म कोड जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले 26 मई को रांची में सरना एकता बैठक आयोजित की जाएगी।आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में आज रांची में राज भवन के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया और झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत अन्य दलों का सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में आदिवासी सेंगल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि राज्य गठन के बाद से अब तक की सभी सरकारों ने सरना धर्म कोड पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान राज्य सरकार ने कुर्मी और महतो को आदिवासी की सूची में शामिल करने की अनुशंसा की है उसका आदिवासी सेंगल अभियान विरोध करता है।

 

ये भी पढ़ें :  26 साल के युवक ने किया 65 साल की महिला का रेप