ठाकुरनगर में तृणमूल-भाजपा में झड़प

दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल

105

कोलकाताः रविवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सासंद अभिषेक बनर्जी के ठाकुरनगर में मतुआ महासंघ के ठाकुरबाड़ी पहुंचने को केंद्र को शुरू हुआ हंगामा अस्पताल तक पहुंच गया।

घायलों को अस्पताल ले जाने के बाद भी तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। यहां तक ​​कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और बनगांव उत्तर के भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी आरोप लगाया कि उन्हें भी मारापीटा गया। इसे लेकर उन्होंने पुलिस के खिलाफ शिकायत की।

इधर, अस्पताल में मारपीट की घटना में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, स्थिति को काबू में करने की कोशिश में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।

बता दें, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रविवार को उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में मतुआ महासंघ का दौरा किया लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले ही राजनीति शुरु हो गयी। केंद्रीय मंत्री और मतुआ महासंघ के नेता शांतनु ठाकुर ने नारा लगाये कि अभिषेक को मतुआ के ठाकुरबाड़ी में नहीं आने देना चाहिए।

तृणमूल और भाजपा के बीच इस खींचतान के चलते अभिषेक को मटुआ के मुख्य मंदिर में पूजा करने नहीं दिया गया। इस पर अभिषेक ने शांतनु और भाजपा पर निशाना साधा और वहां से चले गये। उधर, उस समय शांतनु ठाकुरबाड़ी का दरवाजा बंद करके अंदर बैठे थे।

अभिषेक के ठाकुरनगर से निकलते ही तृणमूल और भाजपा में भिड़ंत हो गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोगों ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। वहीं तृणमूल ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया। घायलों को उनके राजनीतिक साथियों ने अलग से अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां भी टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गये।

आरोप है कि अभिषेक के समर्थकों ने भाजपा समर्थकों के साथ मारपीट की। उधर, तृणमूल की पूर्व सांसद ममताबाला ठाकुर ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के सदस्यों को पीटा गया।

कुल मिलाकर मतुआ प्रभावित ठाकुरनगर में रविवार सुबह शुरू हुआ राजनीतिक तनाव शाम को भी जारी रहा।