तृणमूल छात्र परिषद पर लगा प्रधानाध्यापक की पिटाई करने का आरोप

124

नदिया : स्कूल के वाट्सएप ग्रुप में शिक्षक के मैसेज को लेकर विवाद के चलते तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं-समर्थकों के खिलाफ प्रधानाध्यापक के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। उक्त घटना नदिया के भीमपुर थाना क्षेत्र के आसननगर उच्च विद्यालय की है। घायल प्रधानाध्यापक अस्पताल में इलाजरत है। हालांकि आरोपों से इनकार करते हुए तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाध्यापक पर वित्तीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें : KMC ने दलालों पर कसा शिकंजा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मनोजित विश्वास नवंबर 2021 से नदिया के आसननगर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक के रूप में आये थे। इसके बाद से ही कई मुद्दों को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति से उनका मतभेद चल रहा था। प्रधानाध्यापक मनोजित ने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोपाल भंज पर वित्तीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ सहायक प्रधानाध्यापक समर विश्वास ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ मौखिक शिकायत विद्यालय प्रबंधन समिति से की। स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में एक शिक्षक द्वारा भेजे गए संदेश से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी प्रधानाध्यापक के घर के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे।

प्रधानाध्यापक का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान मदनमोहन तारकलंका विश्वविद्यालय के तृणमूल छात्र परिषद के कार्यकर्ता-समर्थकों का एक समूह उनके घर में घुस गया और उनसे मारपीट की। खबर पाकर प्रधानाध्यापक के परिजन आए और उसे इलाज के लिए शक्तिनगर जिला अस्पताल ले गए। प्रधानाध्यापक ने शिकायत करते हुए कहा कि वित्तीय भ्रष्टाचार का विरोध करने पर उसे पीटा गया। वे तृणमूल के समर्थक हैं बवजूद तृणमूल के छात्रों ने उसके घर आकर उसे पीटा। हालांकि तृणमूल छात्र परिषद के स्थानीय नेतृत्व ने आरोपों से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि प्रधानाध्यापक पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन्होंने उसका विरोध किया। संगठन के कृष्णानगर के संगठनात्मक जिलाध्यक्ष सम्राट पाल ने कहा कि स्थानीय लोग एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विरोध कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रधानाध्यापक ने स्कूल में दाखिले के नाम पर अतिरिक्त फीस ले रहे थे। तृणमूल छात्र परिषद का इससे कोई संबंध नहीं है।