जमशेदपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धरने पर बैठे हिंदू संगठन के लोग

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित चौक पर बंधे रामनवमी के झंडे पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस बांधकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

287

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित चौक पर बंधे रामनवमी के झंडे पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस बांधकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसकी सूचना पाकर शनिवार रात हिंदू संगठन के लोग एकजुट हो गए और चौक के पास धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठन के लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इधर कदमा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग समझने को तैयार नहीं थे। माहौल देख मौके पर क्यूआरटी को तैनात किया गया है।

 

ये भी पढ़ें :  रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चली गोली, दो लोग घायल