दबंग अंदाज में दिखी टीवी की संस्कारी बहू

आखिरी बार दिव्यंका त्रिपाठी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आईं थी।

94

मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी लंबे वक्त से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शादी के बाद से छोटे पर्दे पर काफी कम एक्टिव हैं। आखिरी बार दिव्यंका त्रिपाठी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आईं थी। उनका ये सीरियल काफी हिट रहा था।

यह भी पढ़े: इस ‘नागिन’ ने अपने पति से कर डाली अजब-गजब डिमांड

हालांकि दिव्यंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने पति विवेक के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

इन दिनों दिव्यंका त्रिपाठी अपनी पर्सनल लाइफ को काफी इजॉय कर रही हैं। हालांकि असल जिंदगी में दिव्यंका काफी बोल्ड और बिंदास मिजाज़ की हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को और कुछ तस्वीरों को खुद दिव्यंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल हाल ही में दिव्यंका ने खुद के लिए एक नई बाइक खरीदी है।

जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सभी के साथ शेयर की है, अब बाइक लेने के बाद उसे चलाने के लिए दिव्यंका काफी एक्साइटिड हैं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर की हैं जहां दो तस्वीरें हैं। जिसमें से एक तस्वीर में वह अपने पति के साथ हाई-फाई करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में विवेक और दिव्यंका बाइक राइड के लिए रेडी नजर आ रहे हैं। लास्ट में दोनों बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। दिव्यंका का ये दबंग अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिव्यंका ने कैप्शन में लिखा है, राईड टूगैदर, स्टे टूगैदर। बता दें कि दिव्यंका के इस पोस्ट सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि टीवी सितारे भी कमेंट करके उनके बिंदास अंदाज के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।