सड़क दुर्घटना में डोरंडा कॉलेज की दो छात्राओं की गई जान

428

सूत्रकार, शिखा झा

रांची : नामकुम थाने के पास मंगलवार की रात साढ़े सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लड़कियां और एक युवक भी है। हादसे में चाय बागान निवासी निभा कुमारी की उम्र 17 साल और घाघरा नीचे टोली की रहने वाली शिवानी कच्छप की 20 साल की मौत हो गई। साथ ही बाइक सवार छोटू कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका रिम्स में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों केटीएम बाइक पर सवार होकर तुपुदाना से नामकुम जा रहे थे। तभी यह घटना घटी। घटना के हिसाब से दोनों लड़कियां किसी अज्ञात वाहन से टकराकर सड़क के दाहिनी ओर जा गिरी। जिसका नतीजा यह हुआ कि वाहन  चपेट में आ गया। दूसरी ओर छोटू सड़क के बाईं ओर गिर गया। शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि निभा की रिम्स ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने घायल लड़के और मृतक छात्राओं के परिजनों को बुलाया। बता दें कि निभा और शिवानी डोरंडा कॉलेज बीए पार्ट थर्ड ईयर की छात्रा थीं। पुलिस जांच के अनुसार बाइक के रजिस्ट्रेशन पर संदीप तिर्की का नाम था। जिसने लिया है, लिया है। जानकारी से पता चलता है कि किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

 

ये भी देखें :  चाईबासा शहर में टेंडर प्रक्रिया के लिए चरम सीमा पर पहुंचा गुंडागर्दी –