रांची में आंधी तूफान कहर से 2 लोगों की मौत…

600

Ranchi : झारखंड की राज्य की राजधानी रांची में मौसम के मिजाज में बदलाव आया है, लेकिन इस बदलाव के साथ वज्रपात और तेज हवाओं के कारण जान-माल की हानि भी हुई है। तेज हवा के कारण बिजली के तार टूटने से जहां दो लोगों की मौत हो गयी वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 14 जिलों में 17 मार्च को ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, राॅंची, खूॅंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें : कलयुग के दानव पिता ने किया बेटी का रेप…