रांची रेल डिवीजन से दो ट्रेनों को किया गया रीशिड्यूल

दो ट्रेनें रहेगी कैंसिल

129

रांची : रांची रेल डिवीजन से खुलने वाली दो ट्रेनों को तकनीकी कारणों से रीशिड्यूल किया गया है। ऐसे में ये दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से जाएगी।

इसमें ट्रेन संख्या 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 15/11/2022 और यात्रा प्रारम्भ 19/11/2022 को अपने निर्धारित समय 12:50 बजे के स्थान पर 01 घंटा 15 मिनट विलंब से अर्थात 14:05 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया हैं। यह ट्रेन यात्रा प्रारम्भ 14/11/2022 और यात्रा प्रारम्भ 19/11/2022 को अपने निर्धारित समय 08:25 बजे के स्थान पर 02 घंटे 20 मिनट विलंब से अर्थात 10:45 बजे झारसुगुड़ा से प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा दो ट्रेनों को साउथ इस्टर्न रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। 08167 राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 14-11-2022, 15-11-2022 और 19-11-2022 को कैंसिल रहेगी। वहीं 08168 झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू पैसेंजर स्पेशल 14-11-2022, 15-11-2022 और 19-11-2022 को रद्द रहेगी।

 

यह भी पढ़ें – सड़क हादसाः तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, चार घायल