अनियंत्रित सूमो कार नदी में गिरी

203

मुरी : मुरी गोला पथ पर लोदमु के समीप एक सुमो वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बता दे कि वाहन में कुल 4 लोग सवार थे जिसमें तमाड़ क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग निवासी मनमोहन महतो एवं सिल्ली कुसुम टिकरा निवासी लखीराम मांझी को गंभीर चोटे आई। जिसका सिल्ली अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर किया गया। जानकारी के मुताबिक तमाड़ थाना क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग निवासी मन मोहन महतो, सिल्ली के कुसुम टिकरा निवासी लखीराम मांझी एवं अन्य दो टाटा सुमो वाहन से सिल्ली से डीमरा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लोदमु के  बांद्रा गाढा़ पुल पर वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर निचे नदी में जा गिरी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को निकालकर सिल्ली अस्पताल पहुंचाया।

 

ये भी पढ़ें : रिम्स में पड़े 21 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ किया गया अंतिम संस्कार