केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रांची पहुंचीं

40

रांची : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रांची पहुंची. वे बतौर मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुई. पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री रांची पहुंची हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित हैं. चैंबर द्वारा बेहतर झारखण्ड संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आपको बता दे कि यह आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रांची के होटल रेडिशन ब्लू में एक इंटरैक्टिव मीटिंग का यह आयोजन किया गया है. वही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कार्निवल में महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

 

ये भी पढ़ें : काराकाट से पवन सिंह आज करेंगे नामांकन