हिंसा के बाद 3 दिवसीय दौरे पर मणिपुर जायेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

93

असम : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर में शांति कायम करने के लिये लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही मणिपुर की यात्रा करेंगे और उन दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक करेंगे जो दो समुदाय हिंसा में शामिल हैं। शाह ने कहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद से ही दोनों समुदायों के बीच लगातार हिंसा जारी है। उन्होंने दोनों समुदायों से शांति कायम रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी के साथ न्याय होगा। शाह ने कहा कि वह कुछ दिनों के अंदर मणिपुर जाएंगे और वहीं पर तीन दिनों तक रुकेंगे। इस दौरान शाह ने दोनों समुदायों के लोगों से चर्चा का प्लान भी बनाया है।

इसे भी पढ़ें : असम के मुख्यमंत्री बहुविवाह पर रोक लगाने का दिया प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधावर को भी चुराचांदपुर और बिष्पुर जिलों के बॉर्डर एरिया के पास फिर से हिंसा हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं एक घायल व्यक्ति घायल हो गया है। इसके अलावा गांव में लोगों के घर जलाने की खबरें भी सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में करीब 3 हफ्तों से हो रही हिंसा में अभी तक 70 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वहीं राज्य में हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। वहीं 2 हजार से ज्यादा घरों को भी जला दिया गया है। बता दें कि यह हिंसा उस वक्त शुरू हुई जब कि राज्य में बहुसंख्यक मैइती समुदाय को सरकारी नौकरी और अन्य भत्तों में कोटा देने की पुष्टि की गई। इस वजह से अल्पसंख्यक कुकी आदिवासी समुदाय आक्रोषित हो गये।