केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पहुंचे रांची

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

69

 रांची : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति पारस गुरुवार को देर शाम रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही सीसीएल के दरभंगा हाउस परिसर में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है खास करके झारखंड जैसे राज्यों में बेरोजगारी की वजह से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। इसे लेकर सरकार काफी गंभीर है। इसी समस्या को देखते हुए वो युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। झारखंड जैसे राज्यों में बेरोजगारी को कैसे कम किया जाए, जिससे कि पलायन न हो, इस पर भी चर्चा की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें – खतियानी जोहार यात्रा चाईबासा में होगा महाजुटान