केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले, कुश्ती को नहीं होने देंगे बर्बाद

कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव निलंबित

89

कोलकाता (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को कहा कि पहलवानों के आरोपों को खेल मंत्रालय ने बड़े धैर्य के साथ सुना है। बड़ी गंभीरता से विचार करते हुए निगरानी समिति का गठन किया है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचे है। यहां अनुराग ठाकुर ने कुश्ती महासंघ और पहलवान के बीच विवाद पर बयान दिया।

इसे भी पढ़ेंः आज भारतीय हॉकी टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला

खेल मंत्री ने कहा कि पहलवानों के आरोपों को खेल मंत्रालय ने बड़े धैर्य के साथ सुना। बड़ी गंभीरता से विचार करते हुए निगरानी समिति का गठन किया है, जो टूर्नामेंट हो रहा था, उसे भी रोका गया है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय पहले ही निगरानी समिति बनाने का फैसला लिया है। समिति के नामों की आज घोषणा कर दी जाएगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI)  के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को सस्पेंड किया गया है। हम अन्य बड़े कदम उठा रहे हैं।

हमारी पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से बात हो चुकी है। आज आपको ओवरसाइट कमेटी के नामों की जानकारी दे दी जाएगी। कल सोमवार से जांच शुरू हो जाएगी ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और दूध का दूध पानी का पानी हो सके।

अनुराग ने कहा कि हमारे लिए खेल और खिलाड़ी बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत अच्छा काम करना शुरू किया है। हम चाहते हैं कि आगे भी बहुत अच्छा हो। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में खेलों को लेकर बहुत अच्छा माहौल है और हम इसे खराब नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा, मंत्रालय पहले ही निगरानी समिति बनाने का फैसला लिया है। समिति के नामों की आज घोषणा कर दी जाएगी। WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को सस्पेंड किया गया है। हम अन्य बड़े कदम उठा रहे हैं। हमारी पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से बात हो चुकी है।

बता दें कि अनुराग ठाकुर कोलकाता दौरे पर आए हैं। वे यहां स्वामी विवेकानंद के घर का दौरा करने भी पहुंचे।

ठाकुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। हर साल 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे मनाया जाता है। स्वामीजी के घर कल्चर सेंटर बना हुआ है। उन्होंने यहां से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था।