अनजाने में शशांक बने पंजाब किंग्स का हिस्सा

78

डेस्कः मंगलवार को यानी कल आईपीएल 2024 का ऑक्शन हुआ। इसके दौरान एक अलग  ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, पंजाब किंग्स से ऑक्शन के दौरान एक गलती हुई जिसमें उन्होनें एक अनचाहे प्लेयर को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। ऑक्शन में जब शशांक सिंह का नाम आया, तब इस खिलाड़ी की बेस प्राइज 20 लाख बतायी गयी। जिसके तुरंत बाद प्रीति जिंटा ने शशांक सिंह के लिए पैडल उठाया। पंजाब किंग्स के अलावा बाकी टीमों ने शशांक सिंह के लिए बोली नहीं लगाई। इस कारण वह जल्दी ही पंजाब किंग्स से बिक गए, जिसको देखने के बाद प्रीति जिंटा  को अपने गलती का एहसास  हुआ।

अपनी गलती सुधारने के लिए सह-मालकिन प्रीति जिंटा और फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को वापस करने की मांग की, लेकिन मल्लिका सागर ने इस बात पर साफ इंकार कर दिया। दरअसल, पंजाब किंग्स की टेबल पर बैठीं प्रीति जिंटा, नेस वाडिया और बाकी लोगों के जहन में आया कि उन्होंने शशांक सिंह को कोई अन्य खिलाड़ी समझ लिया था। मल्लिका सागर ने पंजाब किंग्स से पूछा, यह गलत नाम था? आप खिलाड़ी को नहीं चाहते?’ हम शशांक सिंह का जिक्र कर रहे हैं। लेकिन अब हैमर नीचे आ चुका है, प्लेयर नंबर 236 और प्लेयर नंबर 237 दोनों आपकी टीम का हिस्सा बन चुके हैं। इसके बाद नेस वाडिया ने अपनी नाराजगी व्यक्त की  लेकिन मल्लिका अपने रुख पर कायम रहीं। इस तरह शशांक सिंह अनजाने में पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए।