Bokaro : बोकारो के सेक्टर 4 में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े 4.5 राउंड फायरिंग की

कुछ अज्ञात अपराधियों ने बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के होटल के पास  फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है।

128

बोकारो : कुछ अज्ञात अपराधियों ने बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के होटल के पास  फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान, उन्होंने 4-5 राउंड फायरिंग किए और भाग गए। बता दे की इवेंट होटल के लोग बहुत घबराए हुए हैं। हालांकि, किसी के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। होटल के लोगों ने तुरंत सेक्टर 40 पुलिस को सूचित किया। जानकारी प्राप्त करने के बाद, सेक्टर 4 थाना प्रभारी एवं सेक्टर 9 थाना प्रभारी दघटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की जानकारी देते हुए सेक्टर 4 थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि कोजी स्वीट और होटल हिलटॉप के पास फायरिंग की गई है। पुलिस ने बताया की  जांच के दौरान घटनास्थल से चार से पांच खोखे बरामद हुए हैं। अभी खोजबीन की जा रही है। साथ ही कहा कि होटल के ऊपर शीशे पर गोली चलाई गई है। जिससे होटल का शीशा टूट गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस घटना की हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

 

ये भी पढ़ें : जय भारत सत्याग्रह यात्रा में अपना अभिनन्दन करा रहे हैं प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष : निलंबित कांग्रेस नेता