माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी बनकर विदेशों में लगाते थे चूना

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10गिरफ्तार

72

कोलकाता: विधाननगर साइबर क्राइम की पुलिस नेविधाननगर इलाके में मंगलवार को फिर एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान सौम्यजीत बेताल, आदित्य शर्मा , निखिल चौहान और अर्पित रॉय के रुप में हुई है। इन 10 लोगों में ये चार मुख्य हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने19 कंप्यूटर, 3 हार्ड डिस्क, 10 स्मार्ट फोन और एक रजिस्टर बरामद किया है।

येलोग माइक्रोसॉफ्ट जैसी ब्रांड कंपनियों के कर्मचारी बनकर विदेशों में मुख्य रूप से स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड औरजर्मनी के लोगों को चूना लगाते थे। सौम्यजीत बेताल हावड़ा, आदित्य शर्मा राजारहाट के नारायणपुर, अर्पित रॉय मानिकतला मेन रोड और निखिल न्यूटाउन इलाके का रहने वाले हैं। इन लोगों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच बतायी गयी है।
क्या है घटना
पुलिस ने बताया कि एक मई को विश्वसनीय स्रोत की सूचना पर साइबर क्राइम थाने के अधिकारियों और पुलिस की टीम ने 304, 2सी/1, एक्शन एरिया-II सी, राजारहाट, पुलिस स्टेशन-इको पार्कके एस्ट्रा टॉवर कीतीसरी मंजिल, पर एक कमरा नंबर-एएनओ में स्थित एक अवैध कॉल सेंटर इनोवियस वेब सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेडमें छापेमारी की थी।

इस दौरान पता चला कि आरोपी मुख्य रूप से स्विटजरलैंड, नॉर्वे, आयरलैंड, जर्मनी के लोगों को माइक्रोसॉफ्ट जैसी ब्रांडेड कंपनी बनकर फोन करते थे और उन्हें उनके डिवाइस में एरर, वॉर्निंग सिग्नल और इंटरनेट स्पीड की समस्या दिखाते थे।

उसके बाद रिमोट एक्सेस एप्लिकेशन के माध्यम से अपने उपकरणों तक पहुंच बनाते थे। येलोग इस कॉल सेंटर को फरवरी 2023 से संचालित कर रहे थे। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी।