Road Accident : भयानक सड़क हादसे में वैन ड्राइवर की मौत

388

नदिया : पिकअप वैन और कंटेनर के बीच हुई टक्कर में पिकअप वैन के ड्राइवर की मौत हो गई। घटना में वैन का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल वह अस्पताल में इलाजरत है। उक्त घटना रविवार नदिया के धुबुलिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर हुई। दूसरी तरफ हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इसके बाद घटना की सूचना पाकर धुबुलिया पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को नियंत्रित किया।

इसे भी पढ़ें : Elephant Attack : परिवार वालों से झगड़कर हाथी देखने गये किशोर की मौत

स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविवार तड़के करीब 4 बजे धुबुलिया थाना अंतर्गत टीवी गेट के निकट इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेथुआ से कृष्णानगर जा रही एक कंटेनर ने एक पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में पिकअप वैन का ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाया और धुबुलिया ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया जहां ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान खलासी की हालत बिगड़ने पर उसे शक्तिनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मृतक और घायल की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।