Ved Pratap Vaidik death: वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का 78 साल की उम्र में निधन  

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का आज सुबह यानी 14 मार्च को निधन हो गया

118

भोपाल । वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का आज सुबह यानी 14 मार्च को निधन हो गया। उनके पीए मोहन ने बताया, आज सुबह करीब 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गये थे, उसके तुरंत बाद उनको घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : सैमसंग ने कला महोत्सव  में कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया

बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी की थी। चार साल तक वह दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर भी रहे। दर्शन और राजनीतिशास्त्र में उनकी खूब दिलचस्पी रही थी।

संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार थे वैदिक

अफ़गानिस्तान में शोध के दौरान वैदिक को न्यूयार्क की कोलम्बिया यूनिवर्सिटी, लंदन ओरिजिनल स्टडी इंस्टीट्यूट, मॉस्को एकेडमी ऑफ साइंस और काबुल यूनिवर्सिटी में स्टडी का विशेष मौका मिला। यही नहीं उन्होंने लगभग 50 देशों की यात्रा की। वैदिक संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार थे।

प्रूफ रीडर के तौर पर पत्रकारिता में रखा था कदम

अंग्रेजी पत्रकारिता के मुकाबले हिन्दी में बेहतर पत्रकारिता का युगारंभ करने वालों में डॉ. वैदिक का नाम अग्रणी था। वे साल 1958 में बतौर प्रूफ रीडर के तौर पर वह पत्रकारिता जगत में आए थे। पहले सहसम्पादक और फिर सम्पादक (विचार) के पद पर वह 12 साल तक ‘नवभारत टाइम्स’ में रहे। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का यूं जाना न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी दुख की बात है।