कोल्हान के दिग्गज कांग्रेसी अब हुए भाजपा के

246

चाईबासा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके देवीशंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता रविवार को मनोज सरकार एवं अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। श्री दत्ता बंगाली सेवा समिति के अध्यक्ष भी है। इस अवसर पर श्री दत्ता ने जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में सिंहभूम लोकसभा सीट पर कमल खिलाने का संकल्प लिया, वहीं उन्होंने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा में शामिल होने के लिए श्री दत्ता और मनोज सरकार रविंद्र भवन से गाजे बाजे के साथ जुलूस ले कर पिल्लई हॉल पहुंचे। चाईबासा के पिल्लई हाल मैदान में आयोजित भाजपा की सभा मे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के समक्ष श्री दत्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी , महामंत्री प्रताप कटियार , झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं मंझगांव के पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई , भजपा नेता जेबी तुविद , पूर्व विधायक शशिभूषण सामद , गीता बालमुचू , अनंत शयनम आदि उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें :  मतकमहातु में मैट्रिक-इंटर के होनहारों को विधायक ने किया सम्मानित 

 

 

दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार पर साधा निशाना :

वही भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से चाईबासा के पिल्लई हॉल मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने 2024 में सिंहभूम सीट पर कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। दो दिवसीय दौरे पर पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दूसरे दिन रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार को बनाने के लिए सिंहभूम में कमल फूल को खिलाना है। वही दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2024 में दो बड़े काम होंगे, एक तो दिल्ली में एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी और दूसरा झारखंड से भ्रष्टाचारी ठगबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है।