विधायक अंबा प्रसाद का Video Album हो रहा है Viral

99

रांची : झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कथित धनशोधन से जुड़े एक मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. वही इससे पहले अंबा प्रसाद ने प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर एक गाना बनाया। ‘जिया हरसाय’ नाम के एलबम में अंबा ने गाना और डांस दोनों किया है। सोमवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक ने एलबम लॉन्च किया।

 

ये भी पढ़ें : Weather Forecast: झारखंड में आज बारिश-बिजली का अलर्ट, तेज हवा की भी संभावना

अंबा प्रसाद ने बताया कि सीमित संसाधन में यह गाना रिकॉर्ड किया गया है, जिसमे स्थानीय कलाकारों ने काम किया है..उन्होंने बताया कि यह गाना प्रकृति पर्व सरहुल पर बनाया गया है। आज प्राकृतिक को बचाना हम सबका का दायित्व है, क्योंकि प्राकृतिक के बगैर हम लोगों का जीवन की कल्पना करना भी बेकार है। वही इनका यह वीडियो एल्बम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं उन्होंने अपने x हैंडल पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है…आप सभी को जय जोहार एवम सरहुल पर्व कि हार्दिक शुभकामनाएं एवम बधाई। गीत संगीत हमारी ज़िंदगी का रस हैं। ज़िन्दगी की यही रीत है। जीवन का सुर ही संगीत है। सरहुल पर्व के पावन अवसर पर प्रकृति प्रेम पर आधारित इस गीत को मैंने अपनी आवाज दी है एवं गाने में अभिनय के माध्यम से हमारे आदिवासी संस्कृति एवं मानव के प्रकृति प्रेम को दर्शाया है। वीडियो को आप सभी अपना प्यार एवम आशीर्वाद जरूर देवे।